बागपत। शहर में रविदास मंदिर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार चालक आकाश सेट्टी निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा बागपत घायल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कार से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
बागपत। निवाड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्पार्क कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। शराब तस्कर प्रवेंद्र पुत्र ब्रजपाल निवासी सदरपुर बहसूमा जनपद मेरठ के खिलाफ एसआई अनूप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।