फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की खाल छोड़ भागे पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को सूचना मिली कि बिलोचपुर गांव में गोवंश की खाल का व्यापार चल रहा है। आवारा गोवंशीय पशुओं का कटान कर उनकी खाल बेची जाती है। उन्होंने गांव में पुलिस टीम भेजी। पुलिस ने गांव पहुंचकर छापा मार। पिता-पुत्र पुलिस को देखकर गोवंश की खाल छोड़ भाग निकले। दोनों आरोपियों का पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। बोरे से गोवंश की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी लाहसे व उसके बेटे अमरीश निवासी बिलोचपुरा के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें