खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी फारूख शनिवार की सुबह करीब दस बजे घायल अवस्था में परिजनों संग खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह अपने घर में बैठा था। तभी एक पड़ोसी घर में घुस आया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिजनों एवं आस पास के लोगों ने हमलावर से उसे छुड़ाया। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से हमलावर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।