बागपत। कोर्ट रोड पर नगर पालिका के पास बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जुल्फकार उर्फ छोटू निवासी माता कॉलोनी बागपत व आबिद पुत्र इमरान पुराना कस्बा बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच में आबिद द्वारा गलत नाम-पता बताने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसका असली नाम इंतजार पुत्र सत्तार निवासी केतीपुरा बागपत है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि दोनों सार्वजनिक स्थान पर हंगामा व मारपीट कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।