फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु केंद्र पर ताला लटका देख भडक़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन की टक्कर से घायल बछड़ा कई दिनों से रोड पर ही पड़ा था। रालोद नेता ओमबीर ढाका एवं आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह को दी और उपचार कराने की मांग की। उन्होंने बछड़े को ब्लॉक में पहुंचाने के लिए कहा। जब लोग उन्हें ब्लॉक में पशु केंद्र पर लेकर पहुंचे तो वहां पर ताला लटका हुआ था। इससे उन्होंने वहां पर हंगामा किया। ओमबीर ढाका ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक भी पशु चिकित्सक का न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनके खिलाफ रालोद कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से करते हुए जल्द डॉक्टरों को भेजकर बछड़े का उपचार कराने और जिला प्रशासन से आवारा गोवंशों के लिए गोशाला खुलवाने की मांग की है। इस दौरान कंवर पाल हुड्डा, नितिन जैन, सरताज, योगेंद्र, अमित, जुनैद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें