फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी से 11 हजार व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांव अशरफाबाद थल निवासी मुस्तकीम पुत्र अली हसन ने बताया कि सोमवार को वह अपनी भाभी रूबी के साथ बाइक पर सवार होकर दोघट जा रहा था। जब वे भगवानपुर नांगल-दोघट मार्ग पर पहुंचे तो दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे 11 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इस संबंध में मुस्तकीम ने थाने में तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें