फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिनौली गांव के युवक की पिटाई के मामले में बड़ौत कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अमित पुत्र सोमपाल डीजे ऑपरेटर है। वह गांव के ही धर्मेंद्र के डीजे पर काम करता था। डीजे मालिक ने आठ माह से उसके सैलरी नहीं दी। उसके 68 हजार रुपये डीजे मालिक की तरफ निकलते है। जब वह रुपये मांगने गया तो उसे धमका कर भगा दिया। 16 सितंबर को डीजे मालिक से रुपये देने के बहाने बुलाकर बड़ौत ले गया। खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर में बंधक बनाकर चार युवकों ने एक घंटे तक उसकी पिटाई की। जब वह बेहोश हो गया तो उसे डीजे मालिक वापस गांव में छोड़कर चला गया था। उसने बड़ौत कोतवाली में डीजे मालिक धर्मेंद्र व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बड़ौत पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी बार-बार पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर धमकी दे रहे है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। इनमें भागीरथी, पूनम, पीतमो, संजय, कविता, मनोज, बसंती, विमलेश, अनिल, बेगमती, कांता आदि रहीं। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें