बड़ौत (बागपत)। नवयुग कॉलोनी से ट्यूूशन पढ़ने गया कक्षा 12 का छात्र लापता हो गया। उसके परिजन ने कोतवाली में अपहरण होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। नवयुग कालोनी का रहने वाला आयुष पुत्र संदीप कक्षा 12 का छात्र है। वह 27 जून को घर से पैदल ही ट्यूूशन पढ़ने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब उसकी जानकारी ट्यूूशन पढ़ाने वाले शिक्षक से ली तो उसने बताया कि वह यहां नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पिता ने तहरीर देते हुए अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी में दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो