फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी के कृपाल को नहीं ढूंढ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसी गांव से अपहृत कृपाल सिंह को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई है। परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बरामदगी की मांग की। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 16 मई को उनके पिता कृपाल पुत्र भंवर सिंह का 5-6 बदमाश अपहरण कर ले गए थे। 19 मई को गांव के ही ऋषिपाल व सत सिंह समेत पांच के के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर झूठा खुलासा कर दिया। उसके पिता का अपहरण हुआ है। पुलिस पिता को बरामद करने की बजाय अपराधियों के साथ मिली हुई है। उसके पिता न तो अपराधी है और न ही उनके ऊपर किसी की देनदारी है। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्हें बरामद किया जाए। एएसपी ने खेकड़ा पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें