बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दंपति को लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया। घायल ने तहरीर दी। ब्राह्मण पुट्ठी निवासी मंगल सैन पुत्र काशी राम सब्जी विक्रेता है। मंगलवार की शाम पड़ोसी सतीश उससे खाली कैरट लेकर गया। बुधवार को जब उसने कैरट मांगी तो पड़ोसी ने कैरट देने से मना कर दिया। इसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। जब मंगल सैन अपने घर पर बैठा हुआ था तो तीन युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हमलाकर कर मंगल सैन और उसकी पत्नी संगीता को घायल कर दिया। घायल दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तीन युवकों को नामजद कराकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। ब्यूरो