बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को घर पर एक महिला अकेली थी। तभी दो युवक युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब महिला का बेटा वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।