मां के साथ की छेड़छाड़, बेटे ने रोका तो की पिटाई
बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में मां से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को मना करने पर बेटे की जमकर पिटाई की। शोर मचाने पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा जबकि दो भाग निकले। इस संबंध मेें कोतवाली में तहरीर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह सोमवार को अपने बेटे के साथ सामान खरीदने आई। जब वह खत्री गढ़ी से होकर बाजार आ रही थी, तभी वहां पर खडे़ तीन युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटे ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोगों और पुलिस को आते देखकर आरोपी युवक वहां से भागने लगे, लेकिन मौके से एक को पकड़ लिया। पीड़ित के बेटे की तरफ से तीन के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो