बागपत। बड़ौैत में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास पूर्वी यमुना नहर में मिले भ्रूण के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास पूर्वी यमुना नहर में भ्रूण पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भ्रूण को नहर फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। बुधवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया । इस संबंध में बड़ौत कोतवाली के एसएसआई रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि भ्रूण चाह माह के लगभग का है। उसके हाथ-पैर भी सही तरीके से विकसित नहीं हुए है। उसे नहर में कौन फेंक कर चला गया, उसकी तलाश की जा रही है।