सूरजपुर महनवा गांव के जंगल में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फाल्ट होने से किसान रामदेव शर्मा एडवोकेट की 4 बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय रामदेव शर्मा एडवोकेट मामूली रूप से झुलस गए। उन्होने बताया कि जर्जर विद्युत लाइन में फाल्ट से कई बार उनकी फसल जल चुकी है। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
महिला सात दिन से लापता
बागपत। गोरीपुर हबीबपुर मीतली गांव से एक महिला सात दिनों से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। महिला के ससुर ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि महिला से घर से हजारों की नगदी व कीमती कागजात भी ले गई है।