दुष्कर्म पीड़ित के बयान दर्ज कराए
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में आई महिला से रेप के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि पीड़ित को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पीड़ित के बयान दर्ज कराए । चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तमंचे से आतंकित कर रेप किया था। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पीड़ित ने एक युवक को नामजद कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस आरोपी युवक को दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित के न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।