दोघट (बागपत)। पुलिस ने लोक संपत्ति मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने वर्ष 2014 में गांगनौली निवासी प्रीतम सिंह, जयकुमार, सुरेश के खिलाफ लोक संपत्ति का मुकदमा थाने पर दर्ज कराया , लेकिन तीनों न्यायालय में पेश नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने तीनों के वारंट जारी किए। उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।