बागपत। शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सर्च अभियान में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की कि एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक-एक कमरे की तलाशी ली। साथ ही होटल का रिकार्ड देखा। जानकारी की गई कि होटल में पिछले एक सप्ताह में कौन-कौन आया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि होटल में लड़के और लड़कियां के होने की जानकारी मिली थी, इसलिए छापामारी की। होटल में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है।