फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मोबाइल मिलने पर जेलर पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में मोबाइल मिलने की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी। उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीर से लिया और जेलर बीएन मिश्र को लखनऊ अटैच कर दिया। उनके स्थान पर जेलर यूपी सिंह का तैनाती मिली है। मौखिक रूप से जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई है। हालांकि इस संबंध में उनके पास कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

बागपत जेल से फोन पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत मेरठ आयुक्त डॉक्टर प्रभात कुमार के पास भी पहुंच गई । उनके निर्देश पर पांच दिसंबर को मेरठ एडीएम (प्रशासन) सत्यप्रकाश पटेल और एसपी बागपत जय प्रकाश ने जेल में छापामारी की । इस दौरान उनको हाई सिक्योरिटी बैरक के पास से एक स्मार्ट फोन और एक बाथरूम से मोबाइल मिला । इसके अलावा तीन चाकू, दो सुएं और एक चरस का पैकेट मिला । डीएम ने जेल प्रशासन की लापरवाही मानते हुए रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी। तभी से उच्चाधिकारी जांच पड़ताल में लगे हैं। अब जिला कारागार के जेलर भोलानाथ मिश्र को लखनऊ अटैक कर दिया। उनके स्थान पर यूपी सिंह को बागपत जेलर बनाया। इस तरह की जेल प्रशासन के पास जानकारी आ गई है। सूत्रों के अनुसार जेल में मोबाइल मिलने पर ही जेलर को बागपत जेल से हटाया गया है। उधर, जेल अधीक्षक विपिन कुमार ने कहा जेलर भोलानाथ मिश्र लखनऊ ड्यूटी में गए हैं। उनके स्थान पर यूपी सिंह को जेलर बनाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि इस संबंध में उनके पास कोई पत्र नहीं आया है। उधर, एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा जेलर बीएन मिश्रा को हटा दिया गया है।

सुनील राठी के रंगदारी मांगने
पर जेलर से हुआ था जवाब - तलब
बागपत। कुख्यात सुनील राठी ने तीन नवंबर को बागपत जेल में रहते रुड़की के डॉक्टर एनडी अरोड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर सुनील और उसकी मां एवं टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में जेलर बीएन मिश्र से रुड़की पुलिस ने जवाब - तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें