फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई दो सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। बुधवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के गांव के भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की दो सगे बहनें भट्ठे के नजदीक जंगल में शौच करने गई थी। तभी गांव के पांच युवकों ने उन्हें घेरकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी और उनके साथ दुराचार का प्रयास किया। बहनों के शोर मचाने पर भट्ठा मजदूर और गांव के काफी संख्या में लोग उधर दौड़े तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पांच युवकों को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए और एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इसका नाम गौतम बताया है। शेष युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें