फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की पिटाई कर दुकान में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में स्पेयर पार्ट्स विक्रेता पर तीन चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। हर्रा गांव निवासी मौ. खालिद पुत्र रशीद की बरनावा गांव में लाक्षागृह गेट के सामने स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार को दोपहर खालिद की उसके गांव के ही एक टेंपो चालक से कहासुनी हो गई, इसके बाद टेंपो चालक ने अपने गांव से तीन युवकों को बुलाकर दुकानदार खालिद पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पड़ोस के दुकानदारों ने किसी तरह उसे युवकों के चंगुल से बचाया। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने पर चार को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें