फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पशु पालक खेकड़ा थाने पहुंचे, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम हिसार हरियाणा निवासी विनोद, मनजीत, सुनील, दिनेश आदि पशुपालक खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में बताया कि करीब पांच माह पहले खेकड़ा नगर निवासी छह व्यक्ति हिसार में पशु खरीदने पहुंचे। और वहां के पशु पालकों से करीब पांच लाख रुपये कीमत के पशु खरीदकर खेकड़ा लेकर आए। साथ ही रुपये दो माह में चुकाने की बात कहकर आए, लेकिन अब तक उन्होंने उनके रुपये नहीं दिए और फोन करने पर उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह दहशत में हैं। हरियाणा निवासी पीड़ित पशु पालकों ने पुलिस से उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रुपये दिलवाने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। दोषी पाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें