फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड में पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेसर को हत्या में शामिल होने का आरोप लगाकर जेल भेजे जाने पर उसकी मां ने राष्ट्रीय मानवाधिकार को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

तीन जनवरी को मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहित पुत्र मुकेश को दो बाइक सवारों ने अगवा कर उसकी गोली, चाकू और ईंटों से पीटकर हत्या की। इसमें मृतक के पिता ने दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पूजा वर्मा निवासी लुहारी ने मानवाधिकार आयोग में फैक्स कर शिकायत की है कि वह एक स्पोर्ट्स एकेडमी चलाती है, इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते रहे हैं, तीन जनवरी की रात्रि मेें दस बजे काफी संख्या में बड़ौत पुलिस ने घर पर धावा बोल दीपक को उठाकर ले गई, पूछे जाने पर उन्होंने पूछताछ करने की बात कहीं थी। शिकायत की कि कोतवाली मेें दीपक से मारपीट की और अमानवीय यातनाएं देते रहे हैं। मैंने पुलिस से भी गुहार लगाई तो उन्होंने मेरे साथ भी अभद्रता की, दीपक 400 मीटर दौड़ का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है, वह भूटान में स्वर्ण पदक जीत चुका है और वर्ष 2020 के ओलंपिक की तैयारी कर रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं थी, पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेजा। उन्होंने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में जांच कराए और न्याय दिलाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें