दोघट (बागपत)।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने टीकरी कस्बे से शराब तस्कर नरेंद्र पुत्र दया चंद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देसी शराब के 180 पव्वे बरामद किए। बामनौली गांव में दोनों पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के परवेज पुत्र महबूब और दूसरे पक्ष के साजिद पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। दोघट कस्बे में गश्त के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए शकील पुत्र उमरदीन निवासी दोघट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टे की पर्चियां, एक हजार रुपये की नगदी बरामद की। आजमपुर मुलसम गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मण उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।