फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा में घर में घुसी कार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कार में सवार पांच युवक शराब के नशे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार से कहीं जा रहे थे। पाली गांव में उन्होंने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पीड़ित कार चालक ने उसका पीछा किया। पिटाई के डर से उन्होंने कार को भगा लिया और मुगलपुरा मोहल्ले में लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दो गोवंश को टक्कर मारी। इससे कार अनियंत्रित होकर महरबान के घर में जा घुसी। कार में पांच लोग सवार थे। इस दौरान हादसे में घर में मौजूद आयान पुत्र इकराम, गुल हसन, आरिफ, जिशान, साकिब व साजिया बाल बाल बचे। इकबाल ने बताया कि आरोपियों को कार से भी पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। इसमें से शराब की पेटी व फ्लैक्स मशीन बरामद की। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा शिकायत की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें