बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक से बाइक पर आए दो शराबियों ने मारपीट कर डेढ़ हजार रुपये की नगदी छीन ली। युवक ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कहीं तो उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया। नितिन शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह दो दिन पूर्व गन्नौर हरियाणा में किसी काम के लिए गया था। गत रात्रि वह वापस आया और बिजरौल रोड पर बस स्टैंड पर बुढ़ाना जाने वाली बसों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो शराबी वहां आए और नितिन से शराब पीने के लिए जबरन डेढ़ हजार रुपये छीन लिए। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो वे बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में लोगों ने उसे एक बस में बैठाकर रवाना कर दिया।