फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से तमंचे के बल पर नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव निवासी हारून पुत्र युनूस ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर कांधला जा रहा था। जब वह असारा-एलम मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे 3220 रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें