बड़ौत (बागपत)। राज सिंह पुत्र लक्ष्मण जयंत विहार का रहने वाला है। उसका पड़ोसी से दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात्रि पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस गए और राज सिंह को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घायल को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।