फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना छील रही 55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला ने दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह जंगल में खेत में गन्ने छील रही थी। तभी खेत मालिक भी आ गया और उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी महिला को धमकी देकर भाग गया। महिला ने घर में पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि गांव के लोगों ने महिला और उसके पति पर समझौते का दबाव बनाया। मामले को दबाने को कहा, लेकिन महिला नहीं मानी। शुक्रवार को शाम के समय पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक हरेराम यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें