बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव निवासी देवेंद्र और संजीव पुत्र महेंद्र का पिछोकरा गांव के जंगल में खेत है। मंगलवार की देर शाम खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाई टेंशन लाइन का तार तेज फाल्ट के बाद टूटकर गिर गया। इससे दोनों किसानों की करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पीड़ित किसानों ने बिनौली थाने में तहरीर देकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की।