फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई कार वापस मांगने पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बृहस्पतिवार को पुराना कस्बा स्थित देशराज मोहल्ला निवासी राशिद राणा पुत्र जमशेद राणा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च को शाम पांच बजे उसके घर के बाहर से किसी चोर ने उसकी कार चुरा ली थी। कहा कि कार की काफी खोजबीन की, मगर कुछ अता पता नहीं चला। कहा कि कुछ दिन बाद उन्हें अपनी कार दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल के निकट दिखी। चालक से कार रुकवाकर मांगने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली गलौच कर मारपीट की तथा विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया एवं जान से मारने की धमकी देकर भा गए। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें