बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बावली के बीच मिले सडे़-गले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। मंगलवार की रात में पुलिस को बावली-बड़ौत के बीच शव मिला, इसमेें कीड़े पड़े थे और वह पैंट पहने हुए था। उसकी काफी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि वह ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई भिखारी होगा और उसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। ब्यूरो