बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव निवासी मुकेश उर्फ टीटू पुत्र धर्म सिंह को अमीनगर सराय मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस समय गोली मारकर घायल किया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश उर्फ टीटू ने थाने पर अपने ही सगे भतीजों देवेंद्र और रवि पुत्र राजेंद्र के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। सप्ताह बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपितों को नहीं पकड़े हैं। मैकेनिक टीटू उर्फ मुकेश ने बताया आरोपी भतीजे गांव में ही घूम रहे हैं जो लगातार उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं इससे परिवार भयभीत है। मैकेनिक ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। ब्यूरो