फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रस्टी गोशाला के नाम पर एकत्र चंदा एकत्र कर गायब हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धर्म ज्ञान पीठ ट्रस्ट के चार सदस्य गोशाला के नाम पर हजारों रुपये का चंदा एकत्र कर गायब हो गए। गोशाला संचालक ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्यासपुर गांव में मगनो देवी नाम से गोशाला है। इसे धर्म ज्ञान पीठ ट्रस्ट चलाती है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजदेव ने बताया कि माता कॉलोनी बागपत निवासी रमन पुत्र प्रेमचंद, सत्ते और गौरीपुर निवासी नवीन पुत्र धर्मेंद्र, वीरेंद्र को ट्रस्ट में सदस्य बनाया । छह माह पहले इन चारों ने गोशाला के नाम पर हजारों का चंद्रा एकत्र किया और रुपये लेकर गायब हो गए। रमन पर 14 हजार रुपये, सत्ते पर नौ हजार, नवीन पर चार हजार और वीरेंद्र पर 36 हजार रुपये ट्रस्ट के बकाया है। रुपये नहीं मिलने के कारण वे गायों के लिए चारे का इंतजाम नहीं कर पाए और गोशाला में 20 गायों की भूख के कारण मौत हो गई । वर्तमान समय में भी गोशाला में 65 गाय हैं। इनके लिए भी चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने माता कॉलोनी निवासी रमन को हिरासत में ले लिया है। रमन ने ट्रस्ट के 14 हजार रुपये बकाया है, पूछताछ में रमन ने कबूल लिए हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार तीन लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें