बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर फाटक के पास नाले में गाय जा गिरी। इसकी सूचना पर रालोद नेता मोहित मुखिया व समाजसेवी विनीत मलिक समेत काफी लोग वहां रस्से व अन्य सामान लेकर पहुंचे। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। नाले में बुरी तरह से फंसने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके उपचार के लिए पशु चिकित्सक को वहां बुलाया गया। ब्यूरो