फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में युवक पर फरसे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव में युवक पर परिवार के ही लोगों ने संपत्ति विवाद में फरसे से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। हमलावर शराब के नशे में थे। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरी दी।
बुधवार को शाम के समय हरचंदपुर गांव निवासी कर्म सिंह पुत्र हुकम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके माता पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया । वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसके परिवार के लोग उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उसका ताऊ और ताऊ के बेटों ने शराब के नशे में पीड़ित पर फरसे से हमला किया तथा उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया और युवक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग से लौट रहे युवक को पीटा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अमित पुत्र राजकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर पड़ोस में रहने वाले तीन लड़कों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। बताया कि वह टटीरी में पुलिस भर्ती की कोचिंग करता है, इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर लिया तथा उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें