फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे से किशोरी लापता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे से संदिग्ध हालात में किशोरी लापता हो गई। पीड़ित परिवार ने भट्ठे पर ही काम कर रहे दूसरे परिवार के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित परिवार ने बरामदगी की मांग करते हुए आशंका जताई है कि किशोरी की हत्या कर सकते हैं। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के इस्लामपुर घसौली निवासी एक व्यक्ति ने एसपी जयप्रकाश से मिलकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी गायब है। भट्ठे पर ही काम करने वाले युवक अपने साथियों के साथ उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। बालैनी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। पीड़ित परिवार को आशंका है कि किशोरी की हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें