बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड स्थित सपा नेता के मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। लाला तोमर पुत्र हाजी जमशेद गुराना रोड का रहने वाला है। वह सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। वे मंगलवार को परिवार सहित किसी कार्य से बाहर गए थे। जब बुधवार की सुबह आए तो उनके मकान के ताले टूटे थे। चोर मकान से 10 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती वस्त्र चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई। इस संबंध में उसने तहरीर दी।