फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुमार हत्याकांड के तीसरे आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया। कैहरका निवासी शिवकुमार त्यागी नलकूप ऑपरेटर था। पांच माह पूर्व उसका गढ़ी कलंजरी के खेत में गोली लगा शव मिला । मृतक के परिजनों ने चांदीनगर थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस की विवेचना में सामने आया कि पूरणपुर नवादा गांव निवासी प्रवीन शर्मा उर्फ प्रणव स्वरूप ने आदेश तथा शिवानंद निवासी नोएडा के साथ मिलकर रंजिश के चलते शिवकुमार की हत्या की है। पुलिस ने प्रवीन शर्मा को गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी आदेश ने कोर्ट में सरेंडर किया। तीसरा आरोपी शिवनंद फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा पुलिस दबाव में आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें