बड़ौत (बागपत)। गूंगा खेड़ी गांव मेें आवारा कुत्तों ने एक हिरन को नोंचकर घायल कर दिया। किसानों ने कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाया और इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। उन्होंने कहा सूचना के बाद भी घंटों तक कोई वन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा आंसु चौधरी, वन कर्मी विकास व मनोज मौके पर पहुंचे और घायल हिरन को वन कार्यालय में लाए। वहां घायल का इलाज किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया घायल हिरन का इलाज कराया जा रहा है। इलाज होने के कारण हिरन को सुरक्षा जंगल मेें छोड़ दिया जाएगा।