फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का बदला लेने के लिए देवेंद्र की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंगदपुर जौहड़ी गांव के शराब ठेके के सेल्समैन देवेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने कहा अपमान का बदला लेने के लिए देवेंद्र की हत्या की। साथ ही देवेंद्र का एक महिला से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसके चलते तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया । एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने बताया आरिफपुर खेड़ी गांव के देवेंद्र की आठ नवंबर की रात चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की। उसके बेटे अंकुर की तहरीर पर बिनौली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना से प्रकाश मे आया कि देवेंद्र के परिवार के अन्य लोग गांव में बने मकान में रहते हैं। देवेंद्र सड़क के किनारे बने अपने मकान में अकेले रहता था। जिस मकान में शराब का ठेके भी है। सेल्समैन की अनुपस्थिति में देवेंद्र सेल्समैन का काम करता था। विवेचना के आधार पर दीपक पुत्र भंवर सिंह और नीरज उर्फ जोंटी पुत्र श्याम सिंह निवासी आरिफपुर खेड़ी को गिरफ्तार किया ।
पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों ने बताया कि देवेंद्र आए दिन उनके साथ मारपीट कर अपमानित करता था। दीपक ने बताया कि एक दिन उसके पिता और भाई की भी पिटाई की । उसे तो पीटते ही रहते थे। इसके अलावा उसका गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो गांव के ही जितेंद्र उर्फ पेला को पसंद नहीं था। इस कारण तीनों ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। एसपी ने कहा आरोपी जितेंद्र फरार चल रहा है।
विज्ञापन


दो मिनट में मौत के घाट उतारा
बागपत। पुलिस के मुताबिक कमरे में देवेंद्र के पास दीपक और जितेंद्र गया । नीरज उर्फ जोंटी बाहर सड़क पर खड़ा हो गया । ताकि कोई आए तो शोर मचा दे। उस समय घना कोहरा भी था। उन्होंने दो मिनट में ही वारदात को अंजाम दे दिया।

चाहत थी आईएएस बनने की, रंग लिए खून से हाथ
बागपत। गिरफ्तार आरोपी दीपक ने बताया कि वह बीए पास है। उसने वर्ष 2004 में एनडीए की परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में फेल हो गया । वर्ष 2009 में उसने पीसीएस प्री की परीक्षा क्वालीफाई की। पहले उसका इरादा एयरफोर्स में अफसर बनना था। आयु सीमा ज्यादा होने के बाद आईएएस की तैयार में लगा था।

रिश्तेदारी से 40 हजार रुपये
गायब होने पर बढ़ा का विवाद
बागपत। देवेंद्र की मेरठ रिश्तेदारी में दीपक गया था। उस समय देवेंद्र के रिश्तेदारों के 40 हजार रुपये गायब हो गए थे। दीपक पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। जबकि दीपक ने देवेंद्र के भतीजे पर रुपये चोरी करना बताया था। इसे लेकर उनके बीच मनमुटाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें