बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सोमवार की तड़के साइकिल चोरी कर रहे एक चोर को शिक्षकों और बच्चों ने दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गयी। चोर अब तक कॉलेज से छह साइकिल चोरी कर चुका है। पकड़ा गया चोर हासिम गुराना रोड का रहने वाला है। सोमवार की सुबह वह कॉलेज में घुस गया और वहां खड़ी साइकिल का ताला तोड़कर ले जाने लगा। तभी इसकी भनक शिक्षक अजय राज शर्मा सहित अन्य छात्रों को लगी। सूचना पर छात्र और शिक्षक एकत्रित हुए और चोर की घेराबंदी कर उसे दबोचा। प्रधानाचार्य वकील चन्द जैन ने पकड़े गए चोर के खिलाफ तहरीर दी है।