फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर कांच की बोलत से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी क्षेत्र के गांव डौलचा निवासी किसान संजय शर्मा ने बताया पड़ोस के एक परिवार से करीब छह माह पहले नाली की सफाई को लेकर विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। वह रात को अपने घेर में सो रहा था, तभी विपक्षियों ने उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में आरोपी गाली-गलौज और धमकी देकर चले गए। परिजनों ने उसका अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित के सिर से कांच के टुकड़े निकले हैं। उसने थाना पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें