मेरठ। सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता के साकेत स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में मंगलवार शाम उनके चालक ज्योति कश्यप (45) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में दीपक गुप्ता का मकान है। मकान के नीचे ही उनकी दुकान है। प्रभात नगर के रफीपुरा निवासी 45 वर्षीय ज्योति कश्यप लगभग 14 साल से व्यापारी का ड्राइवर था। ज्योति कश्यप की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व पूजा से हुई थी। उनके तीन बेटी व एक बेटा है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।