फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। रेलवे ट्रेक के समीप युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक वहां से गुजरे ट्रेन के इंजन की चपेट में आया है। मृतक की पहचान साखन कलां गांव निवासी आशीष (35) के रुप में हुई है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ छात्र रेलवे ट्रैक से होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां लहुलुहान अवस्था में व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। आसपास लोगों को उन्होंने इसके बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर आशीष के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि आशीष रेलवे लाइन के पास क्यों गया इसकी जानकारी की जा रही है। बताया गया है कि शव पड़ा मिलने से कुछ समय पहले ही रेलवे लाइन से ट्रेन का इंजन गुजरा था। अधिक संभावना है कि आशीष उसी की चपेट में आया है। जांच की जा रही है। आशीष शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें