फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाहन ने टक्कर मारी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे बाईपास पर देर रात सड़क हादसे में हरेंद्र शर्मा (35) की मौत हो गई। इस मामले में शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर थाना बिचौल अनूपशहर हाल मिशन कंपाउंड निवासी हरेंद्र शर्मा सोमवार देर रात नेशनल हाईवे बाईपास नावला रिसोर्ट के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिशन कंपाउंड में उसके परिजनों को सूचना दी, जिस पर वे भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम तक इस संबंध कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें