खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले सिद्धार्थ कौशिक ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि पड़ोसी राहुल ने रविवार की रात को गैस सिलिंडर में आग लगाकर उनके मकान के बाहर रख दिया। उनकी राहुल के साथ रविवार सुबह किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। तब आसपास के लोगों ने विवाद खत्म करा दिया था, मगर रात में नशे में उसने सिलिंडर में आग लगाकर घर के बाहर रख दिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस के अनुसार राहुल पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया।