खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव निवासी संजीव कुमार ने एसपी से की शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात ग्रामीणों को आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। गांव के लोगों ने फोन कर उसे भी बुला लिया। उसने डायल 112 पुलिस को फोन कर गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिसकर्मियों ने गांव में आकर आसमान में ड्रोन उड़ता हुआ देखा। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बातचीत करने के लिए उसे थाने ले गए और अभद्रता कर हवालात में बंद कर दिया। गांव वालों के आने पर उसे छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि ड्रोन उड़ाने की सूचना देने पर युवक को कोतवाली लाया गया, बाद में छोड़ दिया गया।