खेकड़ा। लोनी निवासी इरफान भूसा बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह बड़ौत से भूसे से भरे ट्रेक्टर-ट्राली को लेकर लोनी जा रहा था। मवीकलां गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गईए जिससे चालक इरफान घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।