खेकड़ा। कस्बे में रेलवे मार्ग पर घूमने वाले एक पागल कुत्ते ने शुक्रवार को दस लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की।
कस्बे में रेलवे मार्ग पर दो दिन से एक पागल कुत्ता घूम रहा है। कुत्ते ने कस्बे के रहने वाले देवांश, आदित्य, रवि, नरेश, संजय, सावित्री आरिफ, मयंक समेत करीब दस लोगों को काटकर घायल कर दिया। रेलवे मार्ग पर लोगों का अधिक आवागमन रहता है और अब लोग वहां जाने से डर रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से पागल कुत्ते को पकडवाने की मांग की है ताकि अन्य लोगों को न काट सकें और लोग भी रेलवे मार्ग पर आराम से घूम सकें। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि टीम को भेजकर पागल कुत्ते को टीम भेजकर जल्द ही पकड़वाया जाएगा।