फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो मनचलों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो मनचलों को लेागों ने पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्राएं जा रही थीं। तभी वहां बाइक पर सवार होकर दो मनचले पहुंचे। मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्राओं को कॉलेज जाना छुड़वाने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। छात्राओं ने शोर मचा दिया। दुकानदारों ने मनचलों को दबोचकर धुनाई कर दी। मनचलों ने लोगों से भविष्य में ऐसी गलती नही करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी लेकिन उनको कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कस्बे की वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी, इसलिए दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें